Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 टीवी का एक ऐसा पॉपुलर रिएलिटी शो है जिसमें हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। फिर चाहे वह घर के सदस्यों में होने वाला लड़ाई-झगड़ा हो या फिर दोस्ती। हर रोज यहां रिश्ते बदलते हैं। कल के एपिसोड में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच घमासान देखने को मिला। वजह रही संतरा और सेब छीलने की।
दरअसल, कल बिग बॉस ने एक टास्क दिया जिसमें शहनाज का स्वयंवर होना था। माता-पिता के रूप में बिग बॉस ने हिन्दुस्तानी भाऊ और रश्मि देसाई को चुना था। इसी बीच जब पारस और सिद्धार्थ शुक्ला की टीम शहनाज को शादी के लिए मना रहे थे तो शहनाज ने फल खाने की इच्छा जताई। इस पर असीम रसोई में गए और सेब काटने लगे। पीछे से सिद्धार्थ आए और उन्होंने कहा कि शहनाज को संतरा खाना है। इसी पर दोनों में जबरदस्त लड़ाई हुई।
लड़ाई-झगड़ा इतना बड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई जिसे बिग बॉस ने रोका और दोनों को अपने आप पर संयम बनाए रखने की सलाह दी। घर वालों ने भी इस लड़ाई में दोनों का बीच-बचाव किया। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि किस तरह सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज गेम पलटते हैं और अपना-अपना अलग ग्रुप बनाकर बिग बॉस के खेल को आगे बढ़ाते हैं।